विक्की कौशल और कटरीना कैफ राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे कपल की हल्दी सेरेमनी होगी और फिर आफ्टर पार्टी होगी। 9 दिसंबर की दोपहर सेहरा बंदी की रस्म के बाद कटरीना और विक्की सात फेरे लेंगे। इस शाही शादी की सिक्रेसी बनाए रखने के लिए शादी के आने वाले हर मेहमान को जीरो मोबाइल पॉलिसी अपनानी पड़ रही है।
शादी के दौरान किसी भी मेहमान को मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। इसी बीच यदि कोई अपना मोबाइल किसी जरूरी काम के लिए ले जाना चाहे, तो उनके मोबाइल कैमरा पर ‘डिजिटल मीडिया सिक्योरिटी स्टीकर’ लगाया जा रहा है। ऐसा करने से वे अंदर की किसी भी तरह की फोटोज और वीडियो नहीं ले पाएंगे। सूत्रों की माने तो यदि किसी ने इस स्टीकर को निकालने की कोशिश की तो उन पर लीगल करवाई हो सकती है।