Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

93 हिट-49 सुपरहिट फिल्में लेकिन अवॉर्ड जीरो, बॉलीवुड से 51 रुपए की पहली कमाई करने वाले धर्मेंद्र आज 500 करोड़ के मालिक

लुधियाना के गांव नसराली में स्कूल हेडमास्टर केवल किशन सिंह देओल के घर 8 दिसम्बर 1935 में धरम सिंह देओल का जन्म हुआ था। धरम को फिल्मों का ऐसा शौक था कि वो मीलों पैदल चलकर शहर में जाते थे। सुरैया की फिल्म दिल्लगी देखकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने फिल्मों में ही करियर बनाने का फैसला कर लिया। धर्मेंद्र ने ये फिल्म 40 बार देखी थी। 19 की उम्र में मुंबई आए, स्ट्रगल किया, हीरो बने। करीब 200 फिल्में करने वाले धर्मेंद्र के खाते में कोई अवॉर्ड नहीं है। अपनी पहली फिल्म से 51 रुपए कमाने वाले धर्मेंद्र आज करीब 500 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *