मुंबई
2021 IPO का साल है। इस साल अब तक कई छोटी बड़ी कंपनियों के IPO बाजार में आ चुके हैं। सितंबर में 27 कंपनियों ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास IPO के लिए आवेदन किए हैं। इसी के साथ अक्टूबर की शुरुआत भी धमाकेदार रही। 1 अक्टूबर को 5 कंपनियों ने IPO के लिए सेबी के पास DRHP फाइल किए हैं। जिसमें ओयो ब्रांड चलाने वाली ओरावेल, वेलनेस फॉरेवर मेडिकेयर, BVG इंडिया, उमा एक्सपोर्ट और PKH वेंचर्स शामिल हैं।