Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अक्षय का नेक काम:अक्षय कुमार ने कश्मीर के गांव में जर्जर स्कूल के पुनर्निर्माण के लिए दान किए थे एक करोड़, अब एक्टर के पिता के नाम पर रखी गई आधारशिला

एक्टर अक्षय कुमार पिछले महीने 17 जून को कश्मीर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों से मुलाकात करने पहुंचे थे। अपने इस दौरे के दौरान अक्षय ने कश्मीर के नीरू गांव में एक स्कूल को जर्जर हालत में देखा था और इसके पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए दान किए थे। अब हाल ही में BSF ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि स्कूल के लिए 27 जुलाई को आधारशिला रख दी गई है। इस स्कूल का नाम अक्षय के पिता स्वर्गीय हरिओम भाटिया के नाम पर रखा गया है।

आधारशिला की फोटोज शेयर कर BSF ने लिखा, “DG BSF राकेश अस्थाना ने पद्मश्री से सम्मानित अक्षय कुमार के साथ BWWA की अध्यक्षा अनु अस्थाना और SDG वेस्टर्न कमांड BSF सुरेंद्र पंवार की उपस्थिति में आज कश्मिर में ‘हरिओम भाटिया एजुकेशन ब्लॉक गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नीरू’ की वर्चुअली आधारशिला रखी। जय हिंद।”

अक्षय कुमार ने BSF से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कर लिखा था, “आज सीमाओं की रखवाली करने वाले BSF इंडिया के बहादुरों के साथ एक यादगार दिन बिताया। यहां आना हमेशा एक विनम्र अनुभव होता है…असली नायकों से मिलकर मेरे दिल में उनके लिए सम्मान भर जाता है।”

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी लीड रोल में हैं। ‘बेल बॉटम’ के अलावा अक्षय ‘सूर्यवंशी’, ‘बच्चन पांडे’, ‘रक्षा बंधन’, ‘राम सेतु’, ‘अतरंगी रे’ और ‘पृथ्वीराज’ में भी जल्द नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *