Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक्ट्रेस को राहत:श्वेता तिवारी को सेशन कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, पति अभिनव कोहली ने लगाए थे बेटे रेयांश के पासपोर्ट में फर्जी हस्ताक्षर करवाने के आरोप

TV एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों पति अभिनव कोहली के लगाए गए आरोपों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए केपटाउन गई थीं, इस दौरान अभिनव ने वीडियो जारी कर आरोप लगाए थे कि एक्ट्रेस, बेटे रेयांश को अकेले किसी होटल में छोड़कर चली गई हैं। साथ अभिनव ने कहा था कि जब उन पर फर्जी हस्ताक्षर का केस चल रहा है तो वो विदेश कैसे जा सकती हैं। कई विवादों के बाद अब खबरें हैं कि श्वेता को फर्जी हस्ताक्षर मामले में कोर्ट से राहत मिल गई है।

हाल ही में इंडिया फोरम ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, ये बात सही है कि साल 2021 में श्वेता के खिलाफ साल 2017 में नाबालिग बेटे रेयांश को UK ले जाने के लिए बनवाए गए वीसा के NOC में फर्जी हस्ताक्षर करवाने का केस दर्ज करवाया गया था। सेशन कोर्ट को ये थोड़ा अजीब लगा, क्योंकि साल 2017 में ही अभिनव ने श्वेता को बेटे रेयांश को UK ले जाने के लिए एक दूसरे NOC में अपना साइन करके रजामंदी दी थी।

सूत्रों ने बताया है कि अगर श्वेता ने फर्जी हस्ताक्षर करवाए थे तो अभिनव दूसरे NOC में अपने साइन क्यों करते। साथ ही अगर श्वेता ने साल 2017 में फर्जी हस्ताक्षर करवाए तो उसकी शिकायत अभिनव ने 2021 में क्यों करवाई। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सेशन कोर्ट ने श्वेता को अग्रिम जमानत दे दी है।

साल 2019 में श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली अलग हो चुके हैं जिसके बाद से ही दोनों के बीच बेटे रेयांश की कस्टडी हासिल करने की लड़ाई जारी है। अभिनव ने सोशल मीडिया पर कई वीडियोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस पर आरोप लगाए हैं कि वो बेटे को उनसे नहीं मिलने देतीं और उसे छिपाकर रखती हैं। इन आरोपों के बाद मई में श्वेता ने एक वीडियो शेयर की थी जिसमें अभिनव, रेयांश को श्वेता की गोद से खींचते नजर आ रहे थे।

मेरे डैड की दुल्हन शो के बाद श्वेता तिवारी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही शुक्ला वर्सेज त्रिपाठी वेब सीरीज में CBI ऑफिसर के रोल में दिखेंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *