Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अजमेर में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

अजमेर

राजस्थान के अजमेर में आज राजस्थान बेरोजगार महासंघ के बैनर तले वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 से जुड़े अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर लोक सेवा आयोग मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

आयोग के बाहर निषेधाज्ञा लागू रहने के बावजूद बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर आयोग तथा सरकार को जगाने का काम किया। उन्होंने परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद में पांच सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष के नाम ज्ञापन देकर परिणाम जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि आयोग ने अब भी उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं किया तो वे आमरण अनशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *