Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गहलोत सरकार की घोषणा, 9वीं से 12वीं तक के इन बच्चों को मिलेगी मैथ्स, साइंस और इंग्लिश की कोचिंग

जयपुर

राजस्थान के विभिन्न विद्यालय स्तरीय राजकीय छात्रावासों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए उनको कठिन विषयों की कोचिंग दी जाएगी। विषयों के विशेषज्ञ और अनुभवी गेस्ट फैकल्टी उन्हें पढ़ाने के लिए आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए विद्या संबल योजना के तहत गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के विशेषज्ञ व्यक्तियों की सेवाएं लेने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

गहलोत ने राज्य बजट 2021-22 में विद्या संबल योजना लागू करने की घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विति के क्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से कोचिंग सुविधा का लाभ देने के लिए 5 करोड़ 7.75 लाख रुपये अतिरिक्त बजट प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।

प्रस्ताव के अनुसार, राजकीय छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक सत्र में अधिकतम 3 माह के लिए गणित विज्ञान एवं अंगे्रजी विषयों की कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मानदेय के रूप में प्रति फैकल्टी 25 हजार रुपये की दर से प्रति छात्रावास 75 हजार रुपये की राशि व्यय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *