नई दिल्ली
देश की सबसे अमीर शख्सियतों में शामिल अरबपति गौतम अडानी ने नवीन ऊर्जा कारोबार के लिए नई अनुषंगी कंपनी बनाई है। इस कंपनी को अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) नाम दिया गया है। यह कंपनी ग्रीन गाइड्रोजन से संबंधित परियोजनाओं, कम कार्बन उत्सर्जन वाली बिजली और पवन चक्कियों के उत्पादन और सोलर मॉड्यूल व बैटरियों के विनिर्माण क्षेत्र का काम संभालेगी।
अडानी समूह के अनुसार यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी नवीनीकृत ऊर्चा कंपनी बनने के लक्ष्य के साथ काम करेगी और सबसे सस्ती हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी। गौतम अडानी ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि समूह नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में अगले दशक में 70 अरब डॉलर का निवेश करेगी। अब इस समूह ने इस क्षेत्र के लिए एक अलग कंपनी बनाने का कदम उठाया है।