आज इस इंटरनेट के युग में हम एक क्लिक से दुनिया भर की सारी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। आज हर कोई तेज स्पीड वाले स्टेबल इंटेरनेट की सुविधा चाहता है, ताकि उसका वर्क फ्रॉम होम बिना रुकावट चल सके। हर कोई ऐसी फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी चाहता है जिसकी वजह से आराम से पढ़ाई हो सके, मूवी-वेब शोज को देखा जा सके और बिना रूकावट के अपने ऑफिस की मीटिंग्स आदि सब कामों को आराम से पूरा किया जा सके।