सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले त्रिकोणिय मुकाबले को एक प्रत्याशी ने महिला अधिवक्ता के समर्थन में अपना नामांकन वापिस लेकर इसे और रोचक बना दिया है। अध्यक्ष पद के लिए सशक्त उम्मीदवार माने जा रहे विजय चावला ने जैसे ही नामांकन पत्र वापस लिया अन्य प्रत्याशियों की ओर से जनसम्पर्क और तेज हो गया। जानकारी अनुसार अधिवक्ता विजय चावला ने नामांकन वापसी के आखरी दिन भावना स्वामी को समर्थन देते हुए नामांकन पत्र उठाया।