Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलटी, तीन जने हुए घायल

लूणकरनसर . राष्ट्रीय राजमार्ग-६२ पर भाडेरां टोल नाके के समीप रविवार सुबह कार के आगे पशु आने से अनियन्त्रित हुई कार पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन जने घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीगंगानगर रैफर किया गया। लूणकरनसर थाना अधिकारी सुमन पडि़हार ने बताया कि रविवार सुबह करीब १०.३० बजे कार में सवार लोग अहमदाबाद से श्रीगंगानगर जा रहे थे। राजमार्ग-६२ पर भाडेरां टोल नाके के समीप कार के सामने अचानक पशु आने से कार चालक नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से टकरा गई। इसके बाद पलटने से सड़क के नीचे गड्ढ़ों में जा गिरी। हादसे में श्रीगंगानगर निवासी ऋचा पत्नी राघव व प्रियम पुत्री बसंत शारदा तथा चिड़ावा निवासी दलीप पुत्र जगदीश नाई घायल हो गए। वही कार में सवार राघव व उसका तीन वर्षीय पुत्र बाल-बाल बच गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद भाडेरां टोल नाके की एम्बुलें स से घायलों को लूणकरनसर सीएचसी में भर्ती करवाया गया। इसके बाद श्रीगंगानगर के लिए रैफर किया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी कार को उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *