नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोमवार को अपना 67वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनुपम खेर और किरण खेर की जोड़ी कितनी अनूठी है ये तो सभी जानते हैं। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं किरण खेर ने अनुपम के बर्थडे पर एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। किरण खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अनुपम खेर की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें ये कपल बहुत प्यार लग रहा है। किरण खेर ने अपने पति को विश करते हुए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।
किरण खेर ने पोस्ट में लिखी दिल की बात
किरण खेर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं प्यारे अनुपम खेर। आप मेरे पति, दोस्त, सहारा और प्यार हो। ईश्वर आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे और आपको स्वस्थ और सुरक्षित रखे।’ किरण खेर ने इस खूबसूरत कैप्शन के साथ एक दिल वाला इमोजी भी बना दिया है। जहां तक इस थ्रोबैक फोटो की बात है तो कपल इसमें कैमरे के तरफ देखकर मुस्कुराता नजर आ रहा है।
किरण खेर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो
किरण खेर की पोस्ट पर अनुपम खेर के तमाम फैंस ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक फैन ने लिखा, ‘आप दोनों एक बहुत प्यारा कपल हो।’ एक अन्य ने लिखा, ‘अंत तक रहने वाला प्यार। बेस्ट फ्रेंड्स की तरफ से अनंतकालीन पार्टनर्स तक।’ इसी तरह एक यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों की ऊर्जाएं साथ में कितनी प्यारी लगती हैं। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।’