नई दिल्ली
सबा अली खान अक्सर ही अपनी फैमिली की ऐसी तस्वीरें शेयर कर देती हैं जो फैंस ने पहले कभी नहीं देखी होतीं। घरवालों की ये अनदेखी तस्वीरें फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। अब सबा ने पहली बार जहांगीर अली खान (जेह) की उसकी दादी के साथ तस्वीर शेयर कर दी है। फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे गुरुग्राम में पटौदी पैलेस के भीतर क्लिक किया गया है। हालांकि इस बारे में सबा ने कुछ भी नहीं लिखा है। फोटो में शर्मिला टैगोर को जेह के साथ गार्डन में खेलते देखा जा सकता है।
फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए सबा ने लिखा, ‘बड़ी अम्मा.. और जेह बाबा। बॉन्ड्स… ग्रांडपैरेंट्स बहुत खास होते हैं।’ इस फोटो में जेह व्हाइट टीशर्ट और ब्लू पैंट पहने नजर आ रहा है। तस्वीर में जेह को अपनी दादी के साथ जायलोफोन के साथ खेलते देखा जा सकता है। शर्मिला इस फोटो में जेह के सामने बैठकर उसे खिलाती नजर आ रही हैं।