Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अपकमिंग सीरीज:’ब्रेक प्वाइंट’ में लिएंडर पेस और महेश भूपति के ऑन-ऑफ कोर्ट की दिखेगी कहानी, वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज

डायरेक्टर नितेश तिवारी अपकमिंग वेब सीरीज ‘ब्रेक पॉइंट’ का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह सीरीज भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और महेश भूपति के खेल पार्टनरशिप और उनके सफर पर फिल्माई गई है। इसका सह-निर्देशन डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी कर रही हैं जो नितेश की पत्नी भी हैं। ओटीटी प्लेटफार्म में 1 अक्टूबर यह सीरीज को रिलीज होगी।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि, डायरेक्टर तिवारी ने दोनों खिलाड़ी पेस और भूपति का अलग-अलग इंटरव्यू लिया। यह उनके साथ शुरू होता है, और इसमें कई खिलाड़ी का भी इंटरव्यू हैं। ट्रेलर में सानिया मिर्जा याद करते हुए कहती हैं कि, पेस और भूपति को डबल्स में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता था। वे एक-दूसरे के खेल और टेक्निक के पूरक थे और उन्हें कोई रोक नहीं सकता था।

ब्रेक प्वाइंट को लेकर एक्साइटेड हूं
अपने शो के बारे में तिवारी ने कहा, “हम हमेशा से ही आइकन के पीछे के इंसानों के बारे में जानने और उसे दिखाने के लिए एक्साइटेड रहे हैं और यही हमने ‘ब्रेक प्वाइंट’ में दिखाने की कोशिश की है। लिएंडर और महेश दोनों बड़े पैमाने पर खेल चैंपियन हैं लेकिन, इस सीरीज में, वह दो दोस्त हैं जो अपना दिल खोलकर अपने इमोशन को दुनिया के सामने दिखा रहे हैं। हम उनकी अन-कही कहानी को बताने का मौका पाकर अपने आपको सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जो हमारे देश के यूथ के लिए है जो सोचते हैं कि, क्या करें और क्या न करें उसके बारे में एक अच्छी पार्टनरशिप है। हम इसके लिए ओटीटी प्लेटफार्म ZEE5 के साथ पार्टनिशप करने को लेकर एक्साइटेड हैं।”

सीरीज को लेकर लिएंडर पेस ने कहा
खुद को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है, दुनिया को दिखाने के लिए अपना जीवन लगा देना। लेकिन मुझे लगता है कि बहुत कुछ कहा और अनुमान लगाया गया है और इसे शांत करने का इससे बेहतर तरीका नहीं है। इसलिए, मुझे खुशी है कि हमें अपनी कहानी पहली बार बताने का मौका मिल रहा है और उम्मीद है कि दर्शक हमारी ऑन-कोर्ट पार्टनिशप की तरीफ करते रहेंगे और ब्रेक-अप के हमारे कारणों का रिस्पेक्ट करेंगे।

ली-हेश ने इतिहास रचा है
सभी पार्टनिशप उथल-पुथल और उतार-चढ़ाव से गुजरती हैं और हमारी भी ऐसी रही। जबकि दुनिया हमारी ऑन-कोर्ट पार्टनिशप के बारे में जानती है, यह पहली बार है कि उन्हें हमारे ऑफ-कोर्ट लाइफ और रिलेशन के बारे में पता चलेगा। हालाँकि, इससे हमारी जीत और उपलब्धियाँ नहीं छीनी जानी चाहिए क्योंकि हमारे मतभेदों के बावजूद, ली-हेश ने इतिहास रचा है और हमें उस पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *