Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अपनी ही सरकार की घेराबंदी:केंद्रीय मंत्री कुलस्ते बोले- सरकारी कंपनियां प्राइवेट कर दीं

जयपुर

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जयपुर में अपनी ही सरकार को मुश्किल में डालने वाला बयान दिया है। उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण देने की वकालत करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की बात कही है। मंगलवार को आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुलस्ते ने कहा कि सरकारी कंपनियों का निजीकरण हो रहा है। ऐसे में सरकार को प्राइवेट सेक्टर में भी रिजर्वेशन लागू करना चाहिए। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो हमें सरकार के खिलाफ प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू करने के लिए आंदोलन भी खड़ा करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *