Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अपने नेताओं को संगठन में भी पद दिलाना चाहते हैं पायलट, डोटासरा 2 दिन के दिल्ली दौरे पर

जयपुर

राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन और रिशफलिंग के बाद अब प्रदेश कांग्रेस संगठन में विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि दिसंबर में सरकार के तीन साल पूरे होने से पहले अधिकांश नियुक्तियां कर दी जाएंगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दो दिन दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंत्री पद छोड़ने के बाद वे पहली बार दिल्ली जा रहे हैं।

प्रदेश संगठन में होने जा रही नियुक्तियों में पार्टी के कई नाराज नेताओं-कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जाएगा।डोटासरा दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अजय माकन से पीसीसी कार्यकारिणी के विस्तार, जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्तियों पर चर्चा करेंगे। जिला और ब्लॉक अध्यक्ष के बाद उनकी कार्यकारिणी भी बनाई जाएगी। इन नियुक्तियों के जरिए हजारों कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं को पद और सम्मान दिया जाएगा, ताकि दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को सक्रिय किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *