Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब शुरू होगा सर्द हवाओं का दौर

जयपुर

राजस्थान में बारिश के बाद ठंड बढ़ने लगी है। चूरू में सीजन की सबसे सर्द रात रही। शेखावाटी अंचल के चूरू, झुंझुनूं क्षेत्र में सोमवार को तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में सुबह-शाम सर्दी और बढ़ेगी। उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनूं क्षेत्र में तापमान गिरने के साथ ही हल्की सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। उधर, माउंट आबू में 2 दिन बाद आज सूरज के दर्शन हुए हैं। शनिवार सुबह से ही कोहरे ने आबू को आगोश में ले लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *