Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अपने बच्चे का भविष्य बनाएं सुरक्षित

 नई दिल्ली

हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए सुरक्षित भविष्य की कामना करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य देना चाहते हैं, तो इसके लिए चाइल्ड म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। चाइल्ड म्यूचुअल फंड एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जिसे आप अपने बच्चे को गिफ्ट के तौर पर भी दे सकते हैं। इसमें माता-पिता बच्चे की कम उम्र में ही निवेश करके उनका भविष्य संवार सकते हैं, ताकि जब बच्चा बड़ा हो तो उसके पढ़ाई या शादी के खर्च की टेंशन न रहे। दरअसल, चाइल्ड म्यूचुअल फंड को चिल्ड्रन गिफ्ट म्यूचुअल फंड भी कहते हैं। इसमें जमाकर्ता को निवेश के लिए एक लंबी अवधि मिलती है, ऐसे में कम पैसे का निवेश भी अंत में एक बड़ी रकम का लाभ देती है। इस रकम को बच्चे की शिक्षा, शादी या अपना खुद का घर बनाने जैसे खर्चे में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *