Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने

बीजिंग

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को बहुदेशीय वित्त संस्थान एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैंक के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस बैंक का मुख्यालय चीन के बीजिंग शहर में है। 
भारत एआईआईबी का संस्थापक सदस्य है। चीन के बाद भारत के पास ही इसके दूसरे सर्वाधिक मतदान के अधिकार हैं। इस बैंक के अध्यक्ष चीन के पूर्व वित्त उपमंत्री जिन लिकुआन हैं। 58 साल के पटेल बैंक के पांच उपाध्यक्षों में से एक होंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। संभवत: वह अगले माह पदभार ग्रहण करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *