Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब निगम तीन स्थानों पर आयोजित करेगा पूर्व तैयारी शिविर

बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर नगर निगम अब शहर में तीन स्थानों पर पूर्व तैयारी शिविरों का आयोजन करेगा। निगम ने पूर्व तैयारी शिविरों का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। निगम आयुक्त पंकज शर्मा के अनुसार निगम अधिकार क्षेत्र के वार्डो के शिविर रामपुरिया भवन, नगर निगम उत्तर कार्यालय दीन दयाल उपाध्याय सर्किल के पास और मुरलीधर अग्निशमन केन्द्र में पूर्व तैयारी शिविरों का आयोजन करेगा। आयुक्त के अनुसार संशोधित कार्यक्रम अनुसार

21 व 22 सितम्बर को नगर निगम के उत्तर कार्यालय दीनदयाल सर्किल में वार्ड संख्या 17, 35, 51, 52 व 66 से 70 तक का पूर्व तैयारी शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार यहां 23 व 24 सितम्बर को वार्ड संख्या 8 व 9, 30, 50, 73 व 76 से 80 तक का और मुरलीधर व्यास कॉलोनी के अग्निशमन कार्यालय में 25 व 26 सितम्बर को वार्ड संख्या 23 व 24 तथा 57 से 61 तक का और वार्ड संख्या 72, 74, 75 का शिविर आयोजित होगा। गंगाशहर रामपुरिया भवन में वार्ड संख्या 4,5,6,27,28,47,62,63,64,65,76 का पूर्व तैयारी शिविर 15 सितम्बर को हुआ। अब इसी स्थान पर इन्ही वार्डो का शिविर 17 व 19 सितम्बर को भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *