Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब बीकानेर के रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर

बीकानेर

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे 30 मार्च से पहले बीकानेर से संचालित रेलगाडिय़ों में यात्रियों के लिए कोच में तकिए कवर, चादर और कंबल उपलब्ध करवा देगा। इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

हालांकि श्रीगंगानगर में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री के शुरू होने के साथ ही वहां से संचालित तीन गाड़ियों में यात्रियों को यह सुविधा दी जानी शुरू भी कर दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि कोरोना काल के चलते करीब दो साल से रेल यात्रियों को कोच में तकिए कवर, चादर और कंबल नहीं दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के बाद श्रीगंगानगर में इस व्यवस्था को सोमवार से शुरू कर दिया है।