Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब यूडीएच मंत्री धारीवाल बोले- हिंदुत्व का मतलब कट्‌टरवादी हिंदू:कहा- हिंदू धर्म मखमली-मुलायम है, लेकिन साध्वी प्रज्ञा से लेकर बजरंग दल वगैरह क्या हैं

जयपुर

हिंदू और हिंदुत्व को लेकर पिछले रविवार को हुई रैली में राहुल गांधी के बयान के बाद सियासी बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा है कि हिंदुत्व का मतलब कट्टरवादी हिंदू से माना जाता है। मेरा व्यक्तिगत तौर पर भी यह मानना है और सामान्य तौर पर भी यही माना जाता है। कट्टरवादिता चाहे हिंदू की हो या मुस्लिम की हो वह अच्छी बात नहीं मानी जाती। हिंदू तो हम सब हैं, लेकिन कट्टर होकर दूसरे धर्मों की आलोचना करना और उन्हें बर्दाश्त नहीं करना गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *