मुंबई
देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब मेगास्टार अमिताभ बच्चन के घर जलसा में भी एक स्टाफ मेंबर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीनियर बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि वे फिलहाल घरेलू कोविड परिस्थितियों से जूझ रहे हैं और फैंस से बाद में जुड़ेंगे। इसे पढ़कर फैंस घबरा गए और उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। हालांकि, जलसा में मौजूद 79 साल के अमिताभ बच्चन और उनका परिवार सुरक्षित है।
अमिताभ के दोनों बंगलों प्रतीक्षा और जलसा के स्टाफ का कोविड टेस्ट हुआ था, जिसमें एक को कोरोना संक्रमण निकला। इस मेम्बर को BMC ने कोविड केयर सेंटर 2 में आइसोलेट किया है।