कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि ओमिक्रॉन जितनी तेजी से फैलेगा, उतनी ही जल्दी वायरस के नए वैरिएंट के आने की आशंका है। WHO की सीनियर इमरजेंसी ऑफिसर कैथरीन स्मॉलवुड का कहना है कि ओमिक्रॉन की तेज संक्रमण की दर का उल्टा असर पड़ सकता है।