Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अमृतसर में ट्रैक पर बैठे किसान, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में ट्रेनें रोकीं; यूपी में 4 गाड़ियों के रूट बदले

नई दिल्ली

लखीमपुर हिंसा के मामले में संयुक्त किसान मोर्चा का आज (सुबह 10 से शाम 6 बजे तक) देश भर में रेल रोको आंदोलन चल रहा है। मोर्चे का कहना है कि लखीमपुर मामले की निष्पक्ष जांच तब तक नहीं हो सकती, जब तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त नहीं किया जाता। संगठन के नेताओं की मांग है कि मिश्र को मंत्रिमंडल से हटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया जाए। मोर्चा ने लखीमपुर मामले को नरसंहार बताया है। अमृतसर में किसान रेलवे ट्रैक पर ही धरना दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *