Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

युवराज सिंह गिरफ्तार

हिसार

अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में क्रिकेटर युवराज सिंह को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में उनकी गिरफ्तारी हुई। हालांकि उन्हें औपचारिक जमानत पर रिहा कर दिया गया। युवराज पर आरोप है कि उन्होंने पिछले साल रोहित शर्मा से लाइव चैट में युजवेंद्र चहल की जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

हांसी पुलिस के DSP विनोद शंकर ने बताया कि क्रिकेटर युवराज सिंह को केस की जांच में शामिल करने के लिए गिरफ्तार किया गया। पहले भी उन्हें दो बार जांच में शामिल किया जा चुका है। पुलिस ने हाईकोर्ट के निर्देश पर काम किया है और युवराज को बेल बॉन्ड पर छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *