बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल का बेटे वीर 1 नवंबर को एक साल का हो गया है। अमृता ने इस दिन को घर पर अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट किया। अमृता अपने बच्चे और काम दोनों को बखूबी बैलेंस करती हैं। लेकिन जब वो घर पर होती हैं तो अपने बेटे के साथ समय बिताना खूब पसंद करती हैं। अमृता ने इस बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि वीर के साथ समय बिताना मेरा सबसे अच्छा टेकअवे है।