Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अलीबाग में अपने फार्म हाउस में सेलिब्रेट करेंगे अपना बर्थडे, आर्यन की जमानत शर्तों के चलते मुंबई में हैं किंग खान

आज शाहरुख खान का जन्मदिन है। हर साल किंग खान के जन्मदिन पर उनके घर मन्नत के बाहर दूर-दूर से फैंस आते हैं। लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं होगा। मन्नत के बाहर आज काफी शांती है। बांद्रा जोन के एसीपी जो आज सुबह मन्नत में ड्यूटी में थे उन्होंने मीडिया और फैंस को मन्नत के आयकॉनिक काले दरवाजों के पास खड़े होने से रोक दिया।

अलीबाग में सेलिब्रेट करेंगे अपना बर्थडे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके पास SRK की मैनेजर पूजा ददलानी का एक मैसेज आया है। इसमें उन्हें कहा गया है कि SRK उनके बेटे आर्यन खान और परिवार अलीबाग स्थित उनके फार्महाउस पर हैं। वह इस बार अपना बर्थडे वहीं सेलिब्रेट करेंगे। यह बात उन खबरों के एक दिन बाद आई है जिसमें दावा किया गया था कि बॉलीवुड सुपरस्टार आर्यन के जेल से छूटने के बाद अपने अलीबाग स्थित घर पर समय बिताने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *