Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अमृत योजना द्वितीय: सीवरेज के लिए बनेगी डीपीआर

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
शहरों में हरियाली के लिए वृक्षारोपण करवाने के बाद सरकार द्वारा शुरु किए गए अमृत योजना के द्वितीय चरण के तहत शहर में सीवरेज का कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए पहले एक डीपीआर तैयार होगी। इसमें वंचित रहे वार्ड, काम की अनुमानित लागत, रूट मैप, कितना समय लगेगा और कितनी आबादी को इससे लाभ मिलेगा सहित अन्य वस्तु स्थिति स्पष्ट होगी। जानकारी अनुसार नगर परिषद सभापति करूणा चांडक व आयुक्त विश्वास गोदारा द्वारा हाल ही अमृत-2 के तहत निविदाएं आमंत्रित की गई है। इसमें 1 जून शाम 5 बजे तक तक निविदाएं जमा होकर 3 जून को दोपहर 12 बजे आॅनलाइन तकनीकी बिड खोली जाएगी। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि डीपीआर बनाए जाने के बाद तय हो जाएगा कि योजना पर कुल कितनी लागत आएगी। इसके बाद सीवरेज का ठेका जारी किया जाएगा। फिलहाल नगरपरिषद द्वारा जारी निविदा में अनुमानित लागत करीब 100 करोड़ रुपए आंकी गई है। परन्तु डीपीआर बनने के बाद यह राशि बढ़ और कम भी हो सकती है।