Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्कूली शिक्षा में पंजाब के बच्चे नंबर वन, राजस्थान के नंबर दो; छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर

जयपुर।

स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों में सीखने की क्षमता परखने व नई शिक्षा नीति में चर्चा को लेकर देशभर में कराए गए सर्वेक्षण में पंजाब और राजस्थान के बच्चों का औसत प्रदर्शन अन्य राज्यों के मुकाबले अच्छा रहा। इस सर्वेक्षण में पंजाब टॉप पर और राजस्थान नंबर दो पर रहा है। सर्वे के मुताबिक छात्राओं का प्रदर्शन भी छात्रों से बेहतर रहा है। नेशनल अचीवमेंट सर्वे-2021 में यह बात सामने आई है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से पिछले साल 12 नवंबर को पूरे देश में नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण का आयोजन हुआ था। इसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के 720 जिलों के 1.18 लाख स्कूलों के पांच लाख से अधिक शिक्षकों और 34 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इससे पहले मंत्रालय की ओर से नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण (एनएएस)-2017 में आयोजित किया गया था।
 
गणित में पंजाब व राजस्थान अच्छे, अंग्रेजी में गोवा ने मारी बाजी
बच्चों की लैंग्वेज, गणित, विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान व सामाजिक विज्ञान में बच्चों की क्षमता को परक्षा गया। इसमें हर विषय में पंजाब के बच्चे नंबर वन पर रहे और राजस्थान दूसरे स्थान पर रहा। पंजाब और राजस्थान के बच्चे गणित में अच्छे रहे और अंग्रेजी में गोवा के बच्चों ने बाजी मारी। राष्ट्रीय सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, केवल 42 फीसदी शिक्षकों ने व्यक्तिगत या सहयोगी शोध कार्यों में भाग लिया है। जबकि 97 फीसदी शिक्षकों ने नौकरी से संतुष्टि का दावा किया।