Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अलवर में भारी बारिश से बांध टूटा:मिट्‌टी के कट्‌टे भी नहीं झेल पाए तेज धार, एक तिहाई से अधिक पानी निकला, सैकड़ों एकड़ खड़ी फसल बर्बाद

अलवर

अलवर जिले के किशनगढ़बास क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुसैपुर का बांध टूट गया। बांध का करीब एक तिहाई पानी निकल गया है। इसकी वजह से आसपास के इलाकों के खेत लबालब हो गए हैं। इससे सैकड़ों एकड़ की फसल खराब हो गई है। बुधवार देर रात को तिजारा व किशनगढ़बास में अच्छी बारिश के कारण बांध में करीब 20 फीट तक पानी आ गया। इसमें धीरे-धीरे कटाव आता गया। रात से ही पानी रिसना शुरू हो गया था। गुरुवार सुबह उसे दुरुस्त करने का प्रयास विफल रहा। बांध का पानी अब भी निकल रहा है।

यहां से बांध टूटा। पानी तेज बहाव से निकला।

यहां से बांध टूटा। पानी तेज बहाव से निकला।

पंचायत के पास है बांध की जिम्मेदारी
सिंचाई विभाग के अनुसार, बुधवार रात को किशनगढ़बास में 33 व तिजारा में 53 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हुसैपुर गांव इसके बीच में पड़ता है। यहां बारिश अच्छी होने से रात को बांध पानी से भर गया। इसके बाद पानी धीरे-धीरे रिसने लगा। बांध को समय पर दुरुस्त नहीं किया गया था। इस कारण टूट गया। इस बांध की जिम्मेदारी पंचायत के पास है।

हुसैपुर का बांध टूटने के बाद खेतों में भरा पानी।

हुसैपुर का बांध टूटने के बाद खेतों में भरा पानी।

रात को ही लग गई थी सूचना
ग्राम पंचायत सरपंच रामप्रसाद ने बताया कि बांध में पानी की आवक रात को अधिक हुई है। गांव के ही रहने वाले इस्माइल ने उनको सूचना दी। इसके बाद पंचायत के स्तर से मिट्टी के कट्टे लगा कर बांध को दुरुस्त करने का प्रयास किया गया। पर कामयाबी नहीं मिली। धीरे-धीरे बांध ज्यादा टूट गया। इस कारण पानी के बहाव को नहीं रोक पाए। अब तक करीब एक तिहाई पानी निकल चुका है। जेसीबी से भी बांध पर मिट्टी डालने के प्रयास विफल रहे हैं।

बांध टूटने के बाद इस तरह पानी निकला।

बांध टूटने के बाद इस तरह पानी निकला।

खेतों में भर गया पानी
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत व प्रशासन समय पर बांध को दुरुस्त करने पहुंचता तो बांध को टूटने से बचाया जा सकता था। अब पानी खेतों में भर गया। काफी खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। वहीं अब भी बांध को दुरुस्त करने के प्रयास तेज नहीं हो सके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *