मुंबई
अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा के बाद हिंदी दर्शकों के फेवरिट बन गए हैं। इस फिल्म से उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। ‘श्रीवल्ली’ से लेकर ‘सामी सामी’ फिल्म के गानों पर जमकर वीडियोज बन रहे हैं। अल्लू अर्जुन पहले साउथ में ही ज्यादा पॉप्युलर थे। फिल्म पुष्पा के बाद सबके दिलों में उन्होंने खास जगह बना ली है। इंस्टाग्राम पर 2 महीने के अंदर उनके फॉलोअर्स में 2 मिलियन से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। 14 जनवरी को उन्होंने 15 मिलियन फॉलोअर्स पर शुक्रिया का पोस्ट किया था अब 16.5 लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि अल्लू अर्जुन इंस्टा पर सिर्फ एक शख्स को फॉलो कर रहे हैं।