गोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। पुलिस ने एक अधेड़ के कब्जे से 35 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मादक पदार्थांे, अवैध धन्धों, अवैध हथियारों व जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाने के हैड कांस्टेबल प्रेम कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए जेआरके नहर की पुलिया के पास पहुंचे तो एक जना शराब ले जाता मिला। पुलिस ने दुलीचन्द (46) पुत्र भागनाथ निवासी वार्ड 4, रंगमहल पीएस सूरतगढ़ शहर हाल वार्ड 8, गोलूवाला सिहागान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पव्वे देसी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई रामप्रताप कालवासिया को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में आसूचना अधिकारी महेन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा। पुलिस टीम में कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल थे।