गोलूवाला पुलिस की कार्रवाई गोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। पुलिस ने शुक्रवार रात एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से नशीली टेबलेट बरामद की। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार व जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के आदेशों के तहत मादक पदार्थांे व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार शुक्रवार रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने अयालकी से भांभूवाली ढाणी रोड पर रोही अयालकी स्थित चौराहा पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोइड की 2400 नशीली टेबलेट बरामद हुई। पुलिस ने नशीली टेबलेट जब्त कर मौके से शीशपाल (32) पुत्र कृष्णलाल निवासी वार्ड नम्बर 8, अयालकी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच सदर थाना के उप निरीक्षक सुरेश मील को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल भागचन्द व सुलेन्द्र का विशेष योगदान रहा। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल महेश कुमार, प्रेम कुमार, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, शंकरलाल व सुरेन्द्र कुमार शामिल थे।