करो या मरो मैच में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम की 20 ओवर में 90 बनाने में सांसें फूल गईं। ये वही राजस्थान रॉयल्स थी ने जिसने इससे पहले वाले मैच में चेन्नई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 17 ही ओवर में 190 रन बना दिए थे। मैच शुरू होने तक कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा साथियों से कह रहे थे, उन्हें तो राजस्थान का पलड़ा भारी लग रहा है, क्योंकि सामने वाली मुंबई इंडियन्स आखिरी मैच हार के आई है। हालांकि, मैच का रिजल्ट इसके उलट आया। उसके बाद तो कुछ राजस्थान रॉयल्स के फैन्स ने सोशल मीडिया में एक मीम शेयर किया जिसमें लिखा था – एकदम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए, जिंदगी बदल दी।