अबुधाबी
IPL का दूसरा लेग अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। प्ले-ऑफ के लिए टॉप-3 टीमें मिल गई हैं। इन टीमों में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी है। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जाना है। बेंगलुरु इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। अगर ये मैच बेंगलुरु जीत जाती है तो वो अंकतालिका में टॉप-2 में फिनिश करने के और करीब आ जाएगी।