Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

असिंचित गांवों को नहरी घोषित करने सहित कई प्रस्ताव पास

  • माकपा का दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न, पुन: जिला सचिव चुने गए रघुवीर वर्मा
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का दो दिवसीय नौवां जिला स्तरीय सम्मेलन भादरा की बापूवाला धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में रघुवीर वर्मा पुन: सर्वसम्मति से जिला सचिव चुने गए। इससे पहले सम्मेलन के पहले सत्र में जिला सचिव रघुवीर वर्मा की ओर से रखी गई पिछले तीन साल की रिपोट पर बहस हुई। अहस में जिले भर से 32 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिला सम्मेलन में नोहर-भादरा के असिंचित 28 गांवों को नहरी घोषित करने, तीनों कृषि कानून वापस लेने, बेरोजगारी दूर कर रोजगार का सृजन करने, महंगाई रोकने, दलित और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोकने, धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद करने, हनुमानगढ़ की स्पिनिंग मिल चालू करने सहित अन्य प्रस्ताव पास किए गए। सम्मेलन के अंत में नई 17 सदस्य और 8 सदस्य सचिव मण्डल का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। साथ ही 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सीकर में होने वाले राज्य सम्मेलन के लिए 20 प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। जिला सचिव मंडल सदस्य के रूप में रामेश्वर वर्मा, बलवान पूनिया, मंगेज चौधरी, चंद्रकला वर्मा, जगजीत सिंह जग्गी, आत्मासिंह और मनीराम मेघवाल को चुना गया। जिला कमेटी सदस्य के रूप में शेरसिंह, जेपी ढाका, बहादुर सिंह चौहान, कमला मेघवाल, गोपाल बिश्नोई, सरबजीत कौर, शिव भगवान बिश्नोई, सुरेंद्र मिस्त्री, सुरेश स्वामी, रोहित सोलंकी, सुरजीत बेनीवाल का चुनाव किया गया। अन्तिम ओपन सत्र में जन संघर्षों में जेल गए कार्यकतार्ओं और जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मेलन का समापन भाषण माकपा राज्य सचिव अमराराम और माकपा से भादरा विधायक बलवान पूनिया ने रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *