Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आज का फैशन टिप्स: करवा चौथ में बालों में लगाना है गजरा

ज्यादातर महिलाओं की करवा चौथ के लिए साड़ी, चूड़ी ज्वेलरी आदि की तैयारी हो गयी होगी। अब सिर्फ उन्हें 24 अक्तूबर को सज संवर कर तैयार होना है। लेकिन ये काम भी आसान नहीं। आपको साड़ी पहनने के स्टाइल से लेकर मेकअप और अपने लुक को कॉम्पलिमेंट देने हुए हेयरस्टाइल बनानी होगी, ताकि आप इस करवा चौथ सबसे खास और आकर्षक लगें। ज्यादातर महिलाएं करवा चौथ पर एथनिक कपड़े पहनती हैं। पारंपरिक परिधानों के साथ अगर हेयरस्टाइल उपयुक्त न हो तो लुक अधूरा लगता है। वहीं बिना गजरे के एथनिक लुक पूरा नहीं होगा। गजरा हमेशा से महिलाओं की पसंद रहा है। इस करवा चौथ अगर आप अपने बालों में गजरा सजाना चाहती हैं तो हम यहां कुछ गजरा स्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं। इन गजरा लुक को आजमा कर आप अधिक प्रभावशाली दिख सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *