Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आज तय होंगे BJP-कांग्रेस राज्यसभा कैंडिडेट के नाम:एक निर्दलीय खड़ा कर सकती है BJP, कभी भी हो सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

जयपुर

राजस्थान की 4 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां आज अपने-अपने कैंडिडेट के नाम फाइनल कर देंगी। दोनों पार्टियों ने बैठक रखी है। इसके बाद कभी भी उम्मीदवारों के नाम डिक्लेयर किए जा सकते हैं। 24 मई से नॉमिनेशन प्रोसेस शुरु हो चुका है। 6 दिन बीतने के बावजूद नामों पर अंतिम दौर का चिन्तन जारी है। रविवार की छुट्टी होने के कारण नॉमिनेशन दाखिल नहीं होंगे। 31 मई नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है।

बीजेपी ने आज शाम दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक रखी है। कांग्रेस में भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पार्टी के सीनियर लीडर्स की मीटिंग रखी गई है। जिसमें नाम तय होंगे। कांग्रेस की 2 और बीजेपी की 1 राज्यसभा सीट पर जीत पक्की है। पहली प्राथमिकता के 41 वोटों से 1 उम्मीदवार की जीत होगी। चौथी सीट के लिए कांग्रेस और बीजेपी में स्ट्रेटेजी तैयार हो रही है। कांग्रेस निर्दलीय और अन्य पार्टियों के दम पर वह सीट जीतने की जुगत में है।

1 ब्राह्मण, दूसरा निर्दलीय कैंडिडेट खड़ा कर सकती है BJP

बीजेपी दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी है। सूत्र बताते हैं कि बीजेपी खुदके चुनाव चिन्ह ‘कमल का फूल’ पर 1 कैंडिडेट खड़ा करेगी। जबकि दूसरा कोई ऐसा निर्दलीय कैंडिडेट उतारा जा सकता है। जिसे बीजेपी के 30 सरप्लस वोट दे दिए जाएं। बाकी निर्दलीय और अन्य पार्टियों के विधायकों को साधकर या जोड़-तोड़ करके वोट हासिल करने में वह कैपेबल हो। ब्राह्मण चेहरे के तौर पर घनश्याम तिवाड़ी, अरुण चतुर्वेदी, भजनलाल शर्मा, मुकेश दाधीच, ब्रजकिशोर उपाध्याय जैसे नामों की चर्चा है।

घनश्याम तिवाड़ी का नाम उछला है, लेकिन उनके पास अब तक ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। पार्टी अगर SC-ST से कैंडिडेट उतारती है, तो महेन्द्र सिंह जाटव, सुशील कटारा, हेमराज मीणा जैसे नामों पर चर्चा की जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि ओम प्रकाश माथुर भी फिर से अपनी दावेदारी जता रहे हैं।

कांग्रेस में गुलाम,रणदीप,ताराचंद,रघुवीर,भंवर पर चर्चा

कांग्रेस पार्टी में माइनॉरिटी से गुलाम नबी आजाद, जाट चेहरे के तौर पर रणदीप सिंह सुरजेवाला,आदिवासी फेस के रूप में बांसवाड़ा-डूंगरपुर से पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा , रघुवीर सिंह मीणा, भंवर जितेन्द्र सिंह के नाम चर्चाओं में हैं। डूंगरपुर से जिलाध्यक्ष दिनेश खोड़नियां के नाम पर पार्टी में ही अंदरूनी विरोध हो गया है। पार्टी अलाकमान का फैसला पर ही दावेदारों का भाग्य तय होगा।