आज भी नहीं शुरू होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, बुधवार को भी नहीं पहुंचे प्रश्न-पत्र
by seemasandesh
अधिकारियों ने रात्रि को प्रश्न-पत्र पहुंचने की कही बात, स्थगित की गई 15 व 16 दिसम्बर को होने वाली परीक्षाओं की संशोधित तिथि जारी हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले भर के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गुरुवार को भी कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू नहीं हो सकेंगी। बुधवार को भी पूरा दिन प्रश्न-पत्र नहीं पहुंचने के कारण समान परीक्षा व्यवस्था समिति हनुमानगढ़ ने कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में गुरुवार को प्रस्तावित पेपर स्थगित कर दिया। इससे पहले बुधवार को प्रस्तावित पेपर स्थगित किया गया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि बुधवार तक पेपर पहुंचने के साथ ही गुरुवार से परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। लेकिन बुधवार को भी पूरा दिन प्रश्न-पत्र जिला मुख्यालय नहीं पहुंचे।