Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शैड पर शैड लगाकर जीम गए लाखों रुपए

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
मरीजों की सुविधाओं के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना (डीडीसी) के बाहर लगे शैड पर एक शैड का और निर्माण करवा दिया है। इस शैड का निर्माण कार्य पूरा होते ही यह शैड चर्चा का विषय बना हुआ है और अस्पताल के अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा सरेआम फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगने शुरू हो गए है। शैड तथा अन्य निर्माण कार्यों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार डीडीसी के बाहर अस्पताल प्रशासन ने एक बड़े शैड का निर्माण कार्य है। यह शैड पर पूर्व में लगाए गए शैड के उपर ही शैड का निर्माण करवा दिया।
इस शैड का निर्माण करने के बाद भी लोगों को परेशानी होगी, क्योंकि बरसात का पानी शैड के अंदर आकर गिरेगा। डीडीसी से दवाएं लेने वालों की बाहर पूरे दिन लाइनें लगी रहती है। इनकी परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने शैड का निर्माण काफी समय पहले करवाया था, वर्तमान यह शैड सही हालत में है। एनएचएम द्वारा स्वास्थ्य विभाग अस्पताल भवन के रंग-रोगन, मरमंत और शैड का निर्माण कार्य हनुमानगढ़ की एक फर्म को ठेका देकर करवाया गया है। नए शैड के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों ने फर्जीवाड़ा करने की शिकायतें पोर्टल और जिला प्रशासन को करनी शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व जिला अस्पताल में रंगाई व पुताई पर लाखों रुपए खर्च किये गये थे। इसको लेकर भी कई दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा था। सोशल मीडिया पर भी सवाल उठाये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *