Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आतंकी हमले के विरोध में पुतला जलाया

रावतसर। शनिवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में हिंदुओं पर हो रहे आतंकी हमले के विरोध में मटोरिया गैरेज के पास पाकिस्तान का झंडा व आतंकवाद का पुतला जलाकर विरोध जताया। कश्मीर में आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि अब कश्मीर में हिंदुओं पर आतंकी हमला बर्दाश्त से बाहर है, जिनका हम विरोध व रोष प्रकट करते हैं। कश्मीर में आमजन व नागरिकों में हाथ की भय का वातावरण पैदा करना चाहते हैं। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री घनश्याम कड़वासरा, विश्व हिंदू परिषद विभाग संयोजक कृष्ण गेदर, ओम पाईवाल, जगदीश शर्मा, रंग लाल बिश्नोई, कुलदीप शेखावत, योगेश शर्मा, सोनू सोनी सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *