आज उनका जन्मदिन है जिसे लोग शंहशाह कहते हैं। वक्त की पाबंदगी और परफेक्शन को लेकर सदी के इस महानायक का कोई मुकाबला नहीं है। इसीलिए वह अमिताभ बच्चन हैं। अमिताभ होना इतना आसान नहीं है। उनके पड़ोसी, मित्र, उनकी फिल्म के प्रोडयूसर आनंद पंडित लंबे समय से उनके साथ हैं और उन्हें करीब से जानते हैं। पंडित के मुताबिक अमिताभ बच्चन के पास हर दफा बैठने के बाद इंसान कुछ न कुछ सीखकर ही आता है।