Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर राइटर सलीम खान ने बताई दिल की बात

मुंबई

अमिताभ बच्चन को अब रिटायर हो जाना चाहिए। जिंदगी में जो कुछ अचीव करना था वह उन्होंने अचीव कर लिया है। जिंदगी में कुछ साल सिर्फ अपने लिए भी होने चाहिए। कद्दावर राइटर सलीम खान ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की मुबारकबाद के साथ बड़े प्यार से यह दिल की बात बताई है। अमिताभ के इस जन्मदिन पर बात करते हुए सलीम खान ने बताया कि अमिताभ ने सर्वोत्तम पारी खेल ली है। जो कुछ अचीव करना था वह सब अचीव कर लिया है । बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए अब वह का की भागदौड़ से मुक्त हो सकतें है। उन्हें बहुत ग्रेसफुली रिटायर हो जाना चाहिए। अपना नजरिया बताते हुए सलीम ने कहा कि रिटायरमेंट की व्यवस्था इसलिए तो थी कि आदमी कुछ साल अपनी मर्जी के मुताबिक सिर्फ अपने लिए ही जी ले। शुरू की जिंदगी पढ़ने और कुछ बनने में गुजर जाती है। बीवी-बच्चों की जिम्मेदारी होती है। पर बाद में आदमी रिटायर होता है। कुछ लोग घूमने जाते हैं। कुछ अपने तरीके से वक्त गुजारतें है। जैसे आज मेरी भी एक बहुत छोटी पर बहुत अलग सी दुनिया है। मेरे साथ वॉकिंग पर आने वाले सब लोग नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *