Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजली बिलों में लूट के खिलाफ आंदोलन 50वें दिन में प्रवेश

  • एईएन कार्यालय के समक्ष आप कार्यकर्ता बैठे हैं बेमियादी धरने पर
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना सोमवार को 50वें दिन में प्रवेश कर गया। सोमवार को पार्टी के जिला संयोजक सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में राजवीर माली, कुलदीप सिंह, राजकुमार शर्मा, श्रवण स्वामी, गोपाल मेघवाल, गोपाल वर्मा, गुरबक्श सिंह, बंशीलाल शर्मा, बलवंत सिंह, हंसराज रैगर, लीलाधर भाट, सतपाल भाट, दर्शनलाल, ललित, रामप्रीत झा, अशोक कुमार, महेंद्र मोहन, पूनम चंद, लक्ष्मण लुहार, बबलू सोनी, लाधूराम, शंकर नाथ, संजय कुमार, भूपराम, सुलतान सहित कई अन्य कार्यकर्ता धरने पर बैठे।