Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आम आदमी पार्टी के धरने ने 43वें दिन में किया प्रवेश

  • विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना सोमवार को 43वें दिन भी जारी रहा। धरने पर पार्टी के जिला संयोजक सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में गुरजंट सिंह, श्रवण कुमार, शीशपाल यादव, राजेंद्र रेगर, सतपाल भाट, लीलाधर भाट, कालूराम, रामप्रीत झा, ललित कुमार, जगदीश रेगर, सतीश कुमार, राजकुमार, सुभाष, गोपाल वर्मा, गोपाल मेघवाल, भूपराम, दर्शनलाल, अशोक खेमनानी, सुभाष पारीक, काली मक्कड़ सहित कई अन्य कार्यकर्ता बैठे।