श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। आयकर के विभिन्न बिंदुओ पर उद्योगपतियों व व्यापारियों में फैली विभिन्न भ्रांतियों व जिज्ञासा के संबंध में आयकर विभाग के अधिकारियों ने लघु कार्यशाला के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को सुना व उनकी समस्याओं के समाधान के सम्बन्द्ध में जानकारी दी।
रीको के असोसिएशन भवन में आयोजित इस कार्यशाला में आयकर विभाग के अधिकारी के.के. अरोड़ा ने आयकर के लागू किये गये नये प्रारूप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आयकर निरीक्षक सन्नी रमण छाबड़ा, जतिन चावला व रजत नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए उद्योगपतियों की जिज्ञासाओं का समाधान दिया। रीको इंडस्ट्रीज असो. सचिव सुनील अग्रवाल ने पधारे सभी आगन्तुकों का स्वागत किया तथा जगदीश राजोतिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला में श्याम सोनी, राजेश जैन, मनीष पारीक व हेमंत बिश्नोई सहित व्यापारी व उद्योगपति उपस्थित रहे।