Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पुलिस चौकी के सामने ही दुकानों में हो गई चोरी

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
मीरा चौक पुलिस चौकी के सामने एसएसबी रोड पर लगातार रात को दुकानों में चोरियां होने से दुकानदारों में आक्रोश फैल गया। एक दुकान में चोरी कर रहे युवक को रंगे हाथ लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दुकानदारों में आज आक्रोश फैल गया। उन्होंने जवाहरनगर थाना के सामने नारेबाजी की और धरना आरंभ कर दिया। दुकानदारों की मांग है कि चोरियां कर रहे युवकों की नकेल कसी जाए।