गौसेवा समिति की जिला इकाई का गठन, कल्याणस्वरूप ब्रह्मचारी अध्यक्ष,वेदप्रकाश लखोटिया उपाध्यक्ष और रतन गणेशगढ़िया महामंत्री
श्रीगंगानगर।पथमेड़ा गौशाला (जालौर) के गौ ऋषि स्वामी दतशरणानंद महाराज के सानिध्य में राजस्थान गौ सेवा समिति की जिला इकाई का गठन किया गया है।तीन पुली के नजदीक श्री धर्मसंघ संस्कृत विद्यालय के ब्रह्मचारी कल्याण स्वरूप महाराज को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला इकाई में वेदप्रकाश लखोटिया उपाध्यक्ष, रतन गणेशगढ़िया महामंत्री, सुरेंद्र बागला मंत्री,रामनिवास तायल, कोषाध्यक्ष, राधेश्याम अग्रवाल (गणेशगढ़िया) प्रचार मंत्री, राज कुमार मित्तल सहायक प्रचार मंत्री, निरंजनलाल बंसल व रमेश साहू वाला नंदीशाला प्रभारी,डॉ. अरुण लीला और विजय गोयल गौ-चिकित्सालय प्रभारी, रमेश साहूवाला गोवृत्ति सामग्री प्रभारी,चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज चावला पॉलिथीन उन्मूलन प्रभारी, गोपाल तायल कार्यालय प्रभारी तथा सतपाल सहारण फकीरवाली, मूलचंद गेरा,राधेश्याम जाखड़ घमूडवाली,सोनू स्वामी, सुरेश महिपाल व नरेश अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।महामंत्री रतन गणेशगढ़िया ने बताया कि समिति गौ संवर्धन और संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य करेगी। समिति की पहली बैठक रविवार को आयोजित की गई,जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि जिला मुख्यालय के समीप नंदीशाला और गौ चिकित्सालय स्थापित किया जाए। नवंबर 1966 को नई दिल्ली में गोहत्या बंदी आंदोलनकारियों पर गोलीकांड में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।