Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आर्मी चीफ के बयान पर भड़की महबूबा

जम्मू

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत द्वारा कश्मीर में और प्रतिबंधों की चेतावनी देने वाली टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महबूबा ने कहा कि बिपिन रावत की यह टिप्पणी इस आधिकारिक बयान के विपरीत है कि घाटी में सब कुछ ठीक है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत सरकार द्वारा कश्मीर को खुली जेल में बदलने के बाद बिपिन रावत का बयान कोई आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास दमन ही जम्मू-कश्मीर की स्थिति से निपटने का एकमात्र तरीका है।

असम में आयोजित रविकांत सिंह स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में शनिवार को बिपिन रावत ने कहा था कि हाल ही पैदा हुई स्थिति की वजह से जम्मू-कश्मीर के लोगों की आवाजाही की स्वतंत्रता को कुछ दिन से लिए खत्म किया जा सकता है, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते। साथ ही उन्होंने घाटी की स्थिति से निपटने में लोगों के सहयोग का आग्रह भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *